अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की कामकाजी बैठक सम्पन्न

0



पदमेश न्यूज़, बालाघाट। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला स्तरीय कामकाजी बैठक रविवार 21 जून को आयोजित की गई। बैठक में जिला एवं नगर इकाई के पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा विभिन्न जिम्मेदारियां तय कीं। बैठक में संगठन के विस्तार, जनसंपर्क अभियान और आगामी आयोजनों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।वही आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया है वही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि पथ संचलन के माध्यम से समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया जाएगा। वहीं मंचीय कार्यक्रम में संगठन की विचारधारा, सेवा कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने तथा आगामी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी मंथन किया गया। अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया

कार्यक्रमों के होंगे भव्य आयोजन- मनोज पारधी
आयोजित बैठक को लेकर की गई चर्चा के दौरान अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष मनोज पारधी ने बताया कि संगठन का स्थापना दिवस आगामी 24 जून को मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर इकाई द्वारा जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं और स्थापना दिवस को सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया जाएगा।उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के बाद 28 जून को नगर में भव्य पथ संचलन एवं मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के साथ-साथ अन्य स्थानों से भी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here