अचानक तबीयत खराब होने से जिला अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई ।मृतक नरेंद्र पिता साहू मर्सकोले 35 वर्ष ग्राम बड़ी कुम्हारी बालाघाट निवासी है ।जिला अस्पताल पुलिस ने इस व्यक्ति की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। संभावना व्यक्त की गई है कि इस व्यक्ति की किसी जहरीली वस्तु के सेवन से मौत हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र मर्सकोले अपनी पति शशिकला मर्सकोले के साथ मजदूरी करता था। बताया गया है कि 29 सितंबर की शाम 7:00 बजे नरेंद्र अपनी पत्नी शशिकला के साथ मजदूरी करके घर बड़ी कुम्हारी आया। नरेंद्र गांव के ही चौक में रुक गया था। जो आधे घंटे के बाद अपने घर आया और शौच के लिए गया था। शौच से आकर नरेंद्र ने अपनी पत्नी को बताया कि उसके पेशाब की जगह जलन हो रही है। तब शशिकला ने उसे गर्म पानी पीने दी,गरम पानी पीने के बाद नरेंद्र को कुछ ठीक लगने लगा था। किन्तु कुछ देर बाद ही पुनः नरेंद्र की तबीयत खराब होने पर उसे गांव के डॉक्टर के पास ले गए थे। जहां इलाज के बाद नरेंद्र कुछ ठीक हो गया था। जिसे जिला अस्पताल बालाघाट में लाकर भर्ती किये जहां उपचार के दौरान रात्रि में नरेंद्र की मौत हो गई। 30 सितंबर को जिला अस्पताल पुलिस चौकी के सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र बाहेश्वर ने मृतक नरेंद्र मर्सकोले की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिए और मर्ग कायम कर मर्ग डायरी अग्रिम कार्रवाई हेतु कोतवाली भिजवा दी है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि नरेंद्र के सेवन में जहरीली आने से उसकी मौत हो गई ।आगे मर्ग जांच कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है।










































