इंसान vs रोबोट: 10 घंटे की चुनौती में इंसान जीता, लेकिन AI ने दिखा दी भविष्य की ताकत

0

AI और रोबोटिक्स की दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी बीच अमेरिकी रोबोटिक्स कंपनी Figure AI ने एक अनोखा मुकाबला कराया, जिसमें इंसान और ह्यूमनॉइड रोबोट को आमने-सामने रखा गया। इस “Man vs Machine” चैलेंज में 10 घंटे तक लगातार पैकेज सॉर्टिंग का काम कराया गया। मुकाबला बेहद करीबी रहा और आखिर में इंसान ने मामूली अंतर से जीत हासिल की।

क्या था पूरा चैलेंज?

इस प्रतियोगिता में कंपनी के एक इंटर्न और Figure 03 नाम के ह्यूमनॉइडरोबोट को कन्वेयर बेल्ट पर चल रहे पैकेजों को सॉर्ट करने का काम दिया गया। दोनों को यह सुनिश्चित करना था कि हर पैकेज का बारकोड एक ही दिशा में रहे। 10 घंटे तक चले इस मुकाबले में इंसान ने कुल 12,924 पैकेज सॉर्ट किए, जबकि Figure 03 रोबोट ने 12,732 पैकेज संभाले। यानी इंसान सिर्फ 192 पैकेज के छोटे अंतर से जीत पाया।

रोबोट से तेज निकला इंसान, लेकिन…

इंसानी इंटर्न ने हर पैकेज को औसतन 2.79 सेकंड में सॉर्ट किया, जबकि रोबोट ने 2.83 सेकंड प्रति पैकेज का समय लिया। आंकड़ों में इंसान आगे रहा, लेकिन मुकाबले के बाद उसकी हालत काफी खराब बताई गई। Figure AI के CEO Brett Adcock ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इंटर्न का बायां हाथ लगभग जवाब दे चुका था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उसके हाथों में छाले भी पड़ गए थे और वह पूरी तरह थक चुका था।रोबोट बिना रुके करता रहा काम

जहां इंसान को बीच-बीच में ब्रेक और बाथरूम जाना पड़ा, वहीं रोबोट लगातार काम करता रहा। मुकाबला खत्म होने के बाद भी Figure 03 बिना थके पैकेज सॉर्ट करता रहा। यही वजह है कि AI और रोबोटिक्स को लेकर लोगों की चिंता लगातार बढ़ रही है।

“यह इंसान की आखिरी जीत हो सकती है”

Brett Adcock ने दावा किया कि भविष्य में शायद इंसान रोबोट्स को हरा नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा, “यह आखिरी बार हो सकता है जब कोई इंसान AI के खिलाफ जीता हो।” हालांकि फिलहाल इंसान ने मुकाबला जीत लिया, लेकिन यह चुनौती दिखाती है कि रोबोट तेजी से इंसानों के बराबर पहुंच रहे हैं।

दूसरे क्षेत्रों में भी बढ़ रहा रोबोट का दबदबा

रोबोटिक्स कंपनियां अब मशीनों को और तेज और स्मार्ट बनाने पर काम कर रही हैं। चीनी कंपनी Unitree का दावा है कि उसका H1 ह्यूमनॉइड रोबोट भविष्य में ओलंपिक चैंपियन Usain Bolt के 100 मीटर रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here