शेयर बाजार हमेशा लंबी अवधि में निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है। अगर आप किसी अच्छी कंपनी के स्टॉक में लंबे समय तक निवेशित रहते हैं तो आपको मल्टीबैगर रिटर्न मिल सकता है।शेयर बाजार में लगातार गिरावट का दौर जारी है। हालांकि, इस खराब मार्केट में भी कुछ स्टॉक ऐसे हैं जो निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दे रहे हैं। हम आज आपको वैसे ही एक स्टॉक के बारे में बता रहे हैं। कंपनी का नाम KPR Mill Ltd है। इस मल्टीबैगर स्टॉक ने YTD में 12% और 5 वर्षों में 140% का रिटर्न दिया है। पिछले एक दशक में, यह शेयर लगभग ₹85.50 से बढ़कर ₹1,022 प्रति शेयर हो गया है, जो कि लगभग 750% का बंपर रिटर्न है। वहीं, पिछले 12 साल में शेयर का भाव 11.41 रुपये (साल 2014) से बढ़कर 1,012 रुपये पर पहुंच गया है। इस तरह निवेशकों को 6,070% का रिटर्न मिला है।
अब यह मल्टीबैगर स्टॉक सितंबर 2026 तिमाही के नतीजों को लेकर चर्चा में है। कंपनी के बोर्ड ने Q2 नतीजे 2026 की घोषणा के लिए 28 अक्टूबर 2026 की तारीख तय की है। निवेशक Q2 नतीजों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इस मल्टीबैगर स्टॉक का अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का एक मजबूत इतिहास रहा है। इसके अलावा, इस शेयर का समय-समय पर बायबैक और स्टॉक स्प्लिट करने का भी इतिहास रहा है।
KPR मिल का डिविडेंड इतिहास
इस मल्टीबैगर स्टॉक का अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का एक मजबूत इतिहास रहा है। BSE की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, KPR मिल का बोर्ड 2007 से लगातार डिविडेंड की घोषणा करता आ रहा है। 2026 में, KPR मिल के शेयर दो बार 13 फरवरी 2026 और 20 जुलाई 2026 को – ‘एक्स-डिविडेंड’ हुए। साल 2025 में, इस मल्टीबैगर स्टॉक में दो बार डिविडेंड दिए। इसी तरह, 2024 में KPR मिल के शेयर दो बार – 13 फरवरी 2024 और 15 जुलाई 2024 को – ‘एक्स-डिविडेंड’ ट्रेड हुए।KPR मिल के स्टॉक-स्प्लिट का इतिहास
KPR मिल के शेयर स्टॉक-स्प्लिट के लिए दो बार ‘एक्स-डेट’ पर ट्रेड हुए हैं। इस मल्टीबैगर स्टॉक ने सबसे पहले 1:2 के स्टॉक-स्प्लिट की घोषणा की थी, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 30 नवंबर 2016 तय की गई थी। बाद में, इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 1:5 के स्टॉक-स्प्लिट की घोषणा की, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 27 सितंबर 2021 तय की गई थी।
KPR मिल के शेयर बायबैक का इतिहास
कंपनी के बोर्ड का शेयर बायबैक घोषित करने का एक मजबूत इतिहास रहा है। इसने 2016 में शेयर बायबैक की घोषणा की थी, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 31 दिसंबर 2016 तय की गई थी। इसके बाद, 2018 में KPR मिल के बोर्ड ने फिर से शेयर बायबैक की घोषणा की, जिसकी रिकॉर्ड डेट 07 मार्च 2018 रखी गई थी। कंपनी ने 2019 में भी शेयर बायबैक की घोषणा की थी। आखिरी बार कंपनी ने 2022 में शेयर बायबैक की घोषणा की थी, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 19 फरवरी 2022 तय की गई थी।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।







































