किलियन एम्बाप्पे बने गोल्डन बूट विजेता, रोड्री को मिला बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड, देखें सभी विजेताओं की लिस्ट

0

ईस्ट रदरफोर्ड: फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे लगातार दो विश्व कप में ‘गोल्डन बूट’ जीतने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए। वहीं विश्व विजेता स्पेन टीम के कप्तान रोड्री ने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का ‘गोल्डन बॉल’ अवॉर्ड जीता। स्पेन ने अर्जेंटीना का लगातार दूसरा विश्व कप जीतने का सपना तोड़ा और उसके कप्तान रोड्री ने मेसी को व्यक्तिगत पुरस्कार से भी वंचित कर दिया।

सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का गोल्डन ग्लव अवॉर्ड स्पेन के उनाई सिमोन ने जीता। स्पेन के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 के 8 मैचों में सिर्फ एक ही गोल पड़ा। जबकि स्पेन के ही पाउ कुबारासी ने अपनी ही टीम के लामिन यमाल को पछाड़कर सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया। कुबारासी स्पेन के लिए सेंटर बैक की भूमिका में खेलते हैं। वहीं नीदरलैंड की टीम ने फेयर प्ले अवॉर्ड जीता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here