तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शांति पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी शनिवार को तेहरान पहुंचे हैं। करीब एक महीने में नकवी का ईरान का यह तीसरा दौरा है। पाकिस्तान लगातार ईरान-अमेरिका के संदेश एक-दूसरे तक पहुंचा रहा है और दोनों पक्षों को बातचीत की मेज पर वापस लाने के लिए कूटनीतिक कोशिश कर रहा है। नकवी ने अपने तेहरान दौरे के बारे में कहा कि वह ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के लिए खास मैसेज लेकर आए हैं।
ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचने के बाद मोहसिन नकवी ने कहा कि वे अपने देश के सैन्य और नागरिक नेतृत्व की ओर से ईरान के सुप्रीम लीडर के लिए संदेश लाए हैं। ईरानी समाचार एजेंसी तसनीम के मुताबिक मोहसिन नकवी ने कहा, ‘मैं यहां फील्ड मार्शल असीम मुनीर की ओर से आयतुल्लाह मोजतबा खामेनेई को विशेष पत्र और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का संदेश देने आया हूं।’










































