तीन दिन से लापता युवक का मिला शव

0

एसडीआरएफ की टीम ने तालाब में की थी तलाशए 3 नवंबर को होगा पोस्टमार्टम

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकंद्रा के पटेलटोला स्थित शिव मंदिर तालाब में २ नवंबर की शाम करीब ६ बजे तीन दिन से लापता ३४ वर्षीय युवक संजय ठाकरे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक ३१ अक्टूबर की शाम से लापता था जिसकी गुमशुदगी की शिकायत परिजनों के द्वारा १ नवंबर को वारासिवनी थाने में दर्ज कराई गई थी। तालाब की पार पर युवक की चप्पल मिलने के बाद से ही पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने २ नवंबर की सुबह एसडीआरएफ बालाघाट की टीम को बुलाकर तालाब में भी सर्चिंग कराई लेकिन उस दौरान कोई सुराग नहीं मिल पाया था। आखिरकार २ नवंबर की शाम तालाब की सतह पर शव दिखाई देने के बाद पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया।

३१ अक्टूबर से लापता था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय ठाकरे पिता स्व.लुनकरण ठाकरे उम्र ३४ वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक ६ सिकंद्रा पटेलटोला ३१ अक्टूबर की शाम करीब ५ बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया था। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। संजय की पत्नी अंजनी ठाकरे के द्वारा उसकी मां राजकुमारी ठाकरे को जानकारी दी गई कि संजय अभी तक घर नहीं लौटा है तथा उसका मोबाइल फ ोन भी बंद आ रहा है। इसके बाद परिजनों ने आसपास के मोहल्लों सहित ग्राम आरंभा, घोटी, वारासिवनी और नक्शी में रिश्तेदारों से संपर्क कर उसकी जानकारी जुटाने का प्रयास किया लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद १ नवंबर को संजय की मां राजकुमारी ठाकरे उम्र ४५ वर्ष ने वारासिवनी थाने पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर युवक की तलाश प्रारंभ कर दी थी।

एसडीआरएफ टीम की तलाश के बाद शाम को मिला शव

इसी दौरान १ नवंबर की शाम परिजनों को घर के पास स्थित शिव मंदिर तालाब की पार पर संजय की चप्पल दिखाई दी। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सहायक उपनिरीक्षक धनेश वल्के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तालाब के आसपास तथा पानी के भीतर कांटे गल की मदद से तलाश की लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया। अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोकना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीआर एफ बालाघाट की टीम को बुलाया। २ नवंबर की सुबह टीम ने बोट के माध्यम से पूरे तालाब में सर्चिंग की और पानी के भीतर भी तलाश की, लेकिन काफ ी प्रयासों के बावजूद युवक का शव नहीं मिल सका। इसके बाद टीम वापस लौट गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के आसपास मौजूद रहे और युवक के तालाब में डूबने की आशंका से गांव में चिंता का माहौल बना रहा। २ नवंबर की शाम करीब ५ बजे ग्राम की एक महिला ने तालाब के पानी की ऊपरी सतह पर एक शव तैरता हुआ देखा। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ तालाब के पास जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव की पहचान लापता संजय ठाकरे के रूप में की गई। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को सिविल अस्पताल वारासिवनी के शव विच्छेदन गृह स्थित फ्र ीजर में सुरक्षित रखवा दिया है। युवक का पोस्टमार्टम ३ नवंबर को कराया जाएगा।

महिला को तालाब में किसी व्यक्ति का शव दिखाई दिया सूचना पर पुलिस को जानकारी दी- सुभाष पारधी

ग्रामीण सुभाष पारधी ने बताया कि ३१ अक्टूबर की शाम से यह युवक गायब था १ नवंबर की शाम को तालाब की पार पर चप्पल मिली। जिस पर पुलिस को सूचना देकर जांच करवाई गई २ नवंबर को एसडीआरएफ टीम बालाघाट के द्वारा भी जांच की गई। उन्हें भी कुछ नहीं मिला फिर शाम को अभी ग्राम की किसी महिला को तालाब में किसी व्यक्ति का शव दिखा है उसकी सूचना पर पुलिस को जानकारी दे दी गई है। यह युवक शादीशुदा है जिसके दो बच्चे हैं अब यह कदम उठाने का कारण अभी तो अज्ञात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here