तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। क्षेत्र में बेलगाम दौड़ते वाहनों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला वारासिवनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामने आया है जहाँ एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस सडक़ हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिटोडी निवासी २३ वर्षीय युवक उज्ज्वल पटले रविवार को अपने निजी कार्य से दोपहिया वाहन पर सवार होकर मुरमाड़ी की ओर जा रहा था। इसी दौरान वारासिवनी मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित चार पहिया गाड़ी ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उज्ज्वल सडक़ पर काफ ी दूर तक घिसटता चला गया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे में उसकी मोटरसाइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। दुर्घटना के तुरंत बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए १०८ एम्बुलेंस सेवा को सूचित किया। मौके पर पहुँची एम्बुलेंस की मदद से लहूलुहान हालत में युवक को वारासिवनी के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में युवक के सिर, पीठ, कमर और पैरों में काफ ी गहरी चोटें आई थी। जिसका प्राथमिक उपचार किया गया वहीं घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। घायल युवक उज्ज्वल के बयानों के आधार पर पुलिस अज्ञात चार पहिया वाहन की तलाश में जुट गई है। क्षेत्र के नागरिकों ने मांग की है कि डोंगरमाली,वारासिवनी मार्ग पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस को गति सीमा पर नियंत्रण हेतु सख्त कदम उठाने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here