‘दिमाग बोटॉक्‍स के कारण अकड़ गया है’, रोहित रॉय की थू-थू! TV को ‘डस्‍टबिन’ कहने पर भड़के देवोलीना और नमन शॉ

0

स्वाभिमान’ और ‘देश में निकला होगा चांद’ जैसे टीवी शोज से मशहूर हुए एक्टर रोहित रॉय बुरे फंस गए हैं। उन्‍होंने एक हालिया इंटरव्‍यू में टेलिवीजन इंडस्‍ट्री को ‘कूड़ेदान’ कह दिया। यही नहीं, टीवी एक्टर्स के बर्ताव को नीचा दिखाया। अब उनके बयान पर बवाल मच गया है। ‘साथ निभाना साथिया’ फेम देवोलीना भट्टाचार्जी और ‘मंगल लक्षमी’ शो के फेम नमन शॉ ने रोहित की जमकर आलोचना की है। देवोलीना ने कहा कि रोहित जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। जबकि नमन ने एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा- बहुत ज्यादा बोटॉक्स से उनका दिमाग अकड़ गया है।

रोहित रॉय मशहूर एक्‍टर रोनित रॉय के भाई हैं। 41 साल की देवोलीना ने इस पर भी तंज कसा। कहा कि रोहित को इंडस्‍ट्री में अध‍िकतर लोग उनके भाई की वजह से ही जानते हैं। जबकि नमन शॉ ने दो टूक शब्‍दों में रोहित के बयान को ‘दोगलापन’ बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here