पाकिस्तानी सेना ने खून से लाल किया PoK, 40 मौतों के बाद जनाजे के लिए रोकी गई रैली, JAAC का नया ऐलान

0

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने वाली पार्टी JAAC (जॉइंट अवामी एक्शन कमिटी) ने पिछले तीन दिनों की रैली में कम से कम 40 लोगों के मारे जाने की बात कही है। JAAC नेता उमर नजीर कश्मीरी ने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मियों ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं और चल रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान मिलिट्री-ग्रेड हथियारों का इस्तेमाल किया है

पाकिस्तानी सेना ने उमर नजीर कश्मीरी के सगे भाई की भी गोली मारकर हत्या कर दी है। 40 लोगों के मारे जाने के बाद उमर नजीर कश्मीरी ने कहा है कि मुजफ्फराबाद की ओर मार्च को अंतिम संस्कार और दफनाने की प्रक्रिया के लिए कुछ समय के लिए रोक दिया गया है लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा है कि जनाजे की प्रक्रिया पूरी होने के ठीक बाद फिर से विरोध-प्रदर्शन और रैलियां शुरू हो जाएंगी।

पीओके में पाकिस्तानी सेना ने किया कत्लेआम

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पिछले 2 महीने से प्रदर्शन चल रहे हैं जिसे कुचलने के लिए असीम मुनीर की आर्मी ने बेरहमी की हर हदों को पार कर दिया है। पाकिस्तानी सेना ने पीओके को जंग के मैदान में तब्दील कर दिया है और निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई हैं। पीओके में पिछले 2 महीने में 100 से ज्यादा लोगों की पाकिस्तानी सेना ने हत्या कर दी है। पाकिस्तान सरकार के खिलाफ एक कश्मीरी महिला ने भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से वहां के निवासियों का समर्थन करने और उनकी आवाज को बुलंद करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here