सलमान खान ने शेयर किया नया ट्रेलर
सलमान खान ने 10 अगस्त को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘7 डॉग्स’ का नया ट्रेलर कट शेयर किया। यह ट्रेलर भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ट्रेलर के आखिर में मिस्र के लीड एक्टर्स करीम अब्देल अजीज और अहमद एज की आवाज हिंदी डबिंग में सुनाई देती है। इससे साफ है कि भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म को खास अंदाज में पेश करने की तैयारी की गई है।
सलमान खान के साथ संजय दत्त का भी होगा कैमियो
‘7 डॉग्स’ की सबसे बड़ी खासियतों में से एक सलमान खान और संजय दत्त की मौजूदगी है। दोनों अभिनेता फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे। इनके अलावा इटली की मशहूर अभिनेत्री मोनिका बेलुची भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का निर्देशन आदिल एल अरबी और बिलाल फलाह ने किया है। यह वही डायरेक्टर जोड़ी है, जिन्होंने हॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्मों ‘Bad Boys for Life’ और ‘Bad Boys: Ride or Die’ का निर्देशन किया है। दोनों निर्देशक मार्वल की सीरीज ‘Ms. Marvel’ पर भी काम कर चुके हैं। 40 मिलियन डॉलर के बजट में बनी ‘7 डॉग्स’
‘7 डॉग्स’ को अरब सिनेमा की अब तक की सबसे बड़े स्तर पर बनी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। GQ Middle East के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 40 मिलियन डॉलर है। फिल्म की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा सऊदी अरब के रियाद स्थित Al-Hosn Big Time Studios में किया गया है। मेकर्स ने फिल्म में कंप्यूटर इफेक्ट्स के साथ-साथ वास्तविक स्टंट, एक्शन और एक्सप्लोजन पर भी काफी ध्यान दिया है’7 डॉग्स’ ने बनाया Guinness World Record
‘7 डॉग्स’ की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक इसका जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस है। फिल्म में एक ऐसा विस्फोट दिखाया गया है, जिसे Guinness World Records में सबसे बड़े फिल्म स्टंट विस्फोट के तौर पर मान्यता मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस विस्फोट की ताकत करीब 170.7 टन TNT के बराबर थी। इस कारनामे ने इससे पहले ‘Spectre’ और ‘No Time to Die’ जैसी जेम्स बॉन्ड फिल्मों से जुड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।क्या है ‘7 डॉग्स’ की कहानी?
फिल्म की कहानी इंटरपोल एजेंट खालिद अल-अज्जाजी के इर्द-गिर्द घूमती है। खालिद एक खतरनाक इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट ‘7 डॉग्सs’ के अहम सदस्य घाली अबू दाऊद को गिरफ्तार करने में कामयाब हो जाता है। लेकिन एक साल बाद यही सिंडिकेट मिडिल ईस्ट में ‘पिंक लेडी’ नाम की एक खतरनाक नई ड्रग के कारोबार में शामिल हो जाता है। इसके बाद खालिद को ऐसे शख्स के साथ काम करना पड़ता है, जो इस क्राइम सिंडिकेट की अंदरूनी गतिविधियों को अच्छी तरह जानता है। दोनों की यह सीक्रेट मिशन कई देशों और शहरों तक पहुंचता है। फिल्म में इसी मिशन के दौरान जबरदस्त एक्शन, स्टंट और ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।







































