Love & War Alia Bhatt First Look: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म लव एंड वॉर को लेकर फैंस का इंतजार लगातार बढ़ रहा है। अब फिल्म से एक्ट्रेस का पहला लुक सामने आया है।Love & War Alia Bhatt First Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म लव एंड वॉर को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म लव एंड वॉर से एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का पहला लुक सामने आया था। अब इसके बाद मेकर्स ने फिल्म से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। सामने आए पोस्टर में आलिया का लुक काफी ग्रैंड और ग्लैमरस नजर आ रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आलिया भट्ट के लुक में क्या खास है।लव एंड वॉर आलिया भट्ट का लुक हुआ रिलीज
संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के निर्देशन में बन रही फिल्म लव एंड वॉर एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह फिल्म लव एंड वॉर से सामने आया आलिया भट्ट का नया लुक है। फिल्म के पोस्टर में आलिया भट्ट लाल और काले रंग के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। उनके लुक में ग्लैमर के साथ एक रॉयल टच भी नजर आ रहा है। खास बात यह है कि पोस्टर का पूरा बैकग्राउंड भी लाल रंग में रखा गया है, जिसके बीच आलिया का लुक काफी अलग दिखाई दे रहा है। पोस्टर में आलिया एक स्टेज जैसे सेटअप के बीच खड़ी दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट की एक नहीं बल्कि दो तस्वीरें रिलीज की गई है फिल्म लव एंड वॉर से। आलिया भट्ट का ये लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।लव एंड वॉर रिलीज डेट, स्टार कास्ट
‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) भी नजर आएंगे। ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म लव एंड वॉर से सामने आए आलिया भट्ट के लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
लव एंड वॉर फिल्म की मुख्य बातें
निर्माण: भंसाली प्रोडक्शंस और जियो स्टूडियोज
निर्देशक: संजय लीला भंसाली
कलाकार: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल
शैली: रोमांटिक वॉर ड्रामा
भाषाएं: हिंदी, तमिल और तेलुगु









































