नगर के गुजरी बाजार, सब्जी काम्प्लेक्स का मामला
धोखाधड़ी कर, युवक और उसका साथी ले गया जेवरात
महिला बोली-रुमाल में बांधकर दिए थे ज़ेवर, खोलने पर मीले पत्थर
फोटो
पदमेश न्यूज़।बालाघाट।नगर सहित पूरे जिले में चोरी लूट और ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। जिस पर अंकुश लगाना पुलिस प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। जहा चोरों और लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें ना तो पुलिस का डर है और ना ही कानून की परवाह। जो बेखौफ होकर आए दिनों चोरी, लूट व ठगी की वारदातो को अंजाम दे रहे हैं। जिले में लगातार बढ़ते जा रहे इन मामलों के चलते जिले का क्राइम ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है।आए दिनों सामने आ रही इन्ही घटनाओ के बीच किन्ही 2 अज्ञात युवको ने भंडारे में खाना बनाने के काम पर मजदूरी में आई एक बुजुर्ग महिला से जेवरात की ठगी कर फरार हो गए।बुजुर्ग महिला को बातों में लगाकर ठगी कर, जेवरात लेकर फरार होने का ताजा मामला शुक्रवार की शाम नगर के गुजरी बाजार परिसर स्थित सब्जी काम्प्लेक्स में सामने आया है।हालांकि खबर लिखे जाने तक महिला ने इस वारदात की शिकायत पुलिस से नही की है।जिनके द्वारा ठेकेदार के पहुचने के बाद मामले की शिकायत किए जाने की बात कही गई है।
थैला पकड़ाकर पैसे देने का दिया था लालच, कर ली जेवरात की ठगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नं 4 देवटोला निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला गुणवंती बाई पति धरम लाल बघेले मजदूरी का काम करती है।बताया गया कि ठेकेदार के कहने पर वह गणपति विसर्जन कार्यक्रम में भंडारे का खाना बनाने नगर के गुजरी बाजार स्थित सब्जी काम्प्लेक्स में आई थी।बताया गया कि खाना बनाने के बाद वह सब्जी दुकान के पास बैठी थी, इसी दौरान कही से एक युवक आया।महिला को अपने पास का थैला देकर बोला कि इसमें पैसे रखे है, इसे संभाल के रखो मैं अपने दोस्त को छोड़कर बस स्टैंड से वापस आता हूं, इसके बदले में युवक ने उसे पैसे देने का भी लालच दिया था।जिसके बाद महिला को अपनी बातों में उलझाकर जेवरात लेकर फरार हो गया।
रुमाल में बाधकर दिए थे जेवर,बाद में देखने पर मिले गिट्टी पत्थर-गुणवंती बाई
ठगी का शिकार हुई महिला गुणवंती बाई ने चर्चा के दौरान बताया कि वह भंडारे का खाना बनाकर पास की ही सब्जी दुकान के किनारे बैठी हुई थी,तभी एक युवक आया उसके हाथ में थैला था बोला कि इस थैले में पैसे रखे हैं, मैं अपने दोस्त को छोड़ने बस स्टैंड जा रहा हूं,तबतक यह थैला संभाल कर रखना। थैला संभालने के बदले में मैं तुम्हें पैसे भी दूंगा, ऐसा कहकर उन्हें अपनी बातों में उलझाए रखा और कहा कि अम्मा जी गहने पहनकर ऐसे मत बैठा करो, कोई भी लूट लेगा। ऐसा कहते हुए उसने मेरे कान से सोने की 2 बाली, 2 तार व हाथों में चांदी के कड़े उतार लिए और उसे एक रुमाल में बांधकर थैली में डालकर दे दिया।5 मिनट में वापस बस स्टैंड से आता हूं कहकर चला गया। जब 2 घंटे हो गए युवक नहीं आया तो उन्होंने थैला खोल कर देखा उसमें कुछ नहीं था जब रुमाल खोल कर देखा तो उसमें जेवर की जगह गिट्टी पत्थर रखे हुए थे।








































