भारत के टेस्ट कैप नंबर- 283 ने संन्यास लिया, 19 साल के क्रिकेट करियर का अंत

0

नई दिल्ली: भारत के लिए अभी तक 320 खिलाड़ी टेस्ट मैच खेल चुके हैं। टीम के लिए टेस्ट खेलने वाले कैप नंबर- 283 ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। यह कैप 2014 में डेब्यू करने वाले लेग स्पिनर कर्ण शर्मा को मिला था। उन्होंने भारत के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेला। यह कप्तान के रूप में विराट कोहली का पहला टेस्ट भी था। इसके अलावा उन्हें दो वनडे और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला। 38 साल की उम्र में उन्होंने इंटरनेशनल के साथ ही घरेलू क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है।

कर्ण शर्मा ने संन्यास लेने पर क्या कहा?

38 साल के कर्ण शर्मा यूपी टी20 लीग में खेल रहे हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार संन्यास का ऐलान करते हुए कर्ण ने कहा, ‘अब मैं रिटायर होना चाहता हूं। मैं अपने परिवार, बीसीसीआई, रेलवे, यूपीसीए, आंध्र, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन और उन सभी लोगों का बहुत आभारी हूं जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया। इसके बाद, मैं कोचिंग और क्रिकेट से जुड़ी दूसरी जिम्मेदारियों के लिए उपलब्ध रहूंगा।’कर्ण शर्मा ने 2007 में रेलवे की तरफ से घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था। 19 साल के करियर में वह रेलवे के अलावा मेरठ में जन्मे कर्ण विदर्भ और आंध्रा की टीम क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रहे। आईपीएल में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के लिए खेला। वह लगातार तीन सीजन आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले पहले खिलाड़ी थे। 2016 में हैदराबाद, 2017 में मुंबई इंडियंस और 2018 में सीएसके के लिए खेलते हुए वह चैंपियन बने।

कर्ण शर्मा का करियर कैसा रहा?

इंटरनेशनल क्रिकेट में कर्ण ने 5 विकेट लेने के साथ 8 रन बनाए। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 97 मैचों में 270 विकेट लेने के साथ ही उन्होंने दो शतक की मदद से 2866 रन बनाए। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में 153 और टी20 में 168 रन बनाए। इसके अलावा उनके बल्ले से 1827 और 1601 रन निकले। आईपीएल में कर्ण शर्मा ने 90 मैच खेले। इसमें उन्होंने 83 बल्लेबाजों को आउट किया। 2009 में उ्नहोंने आरसीबी की तरफ से डेब्यू किया था। 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी मैच खेला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here