भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को आयोजित भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश महिला पदयात्रा में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ काम करने और उनके अपमान का आरोप लगाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण का जो सपना देखा गया था, उसे कांग्रेस और विपक्षी नेताओं ने कुचलने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जैसे नेताओं की सोच महिला विरोधी रही है। खंडेलवाल ने कहा कि महिलाओं के सपनों को तोड़ने का अधिकार कांग्रेस को किसने दिया, यह सवाल हर घर तक पहुंचाया जाएगा।










































