मैं तुम्हारी ऐसी 12 बजाऊंगा… तुमने अस्पताल को कचरा घर बना दिया है’, संजय गांधी अस्पताल में तमतमा उठे रीवा कलेक्टर

0

Rewa Collector Furious: रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल अपनी अव्यवस्थाओं को लेकर सुर्खियों में है। देर रात रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी मौके पर पहुंचे तो वहां की व्यवस्था देखकर तमतमा उठे। उन्होंने लाइन से जिम्मेदारों को खड़ा कर फटकार लगानी शुरू कर दी। इसका वीडियो सामने आया हैरीवा: संजय गांधी अस्पताल में लगातार सामने आ रही अव्यवस्थाओं के बीच देर रात कलेक्टर और एसपी ने अचानक अस्पताल का निरीक्षण किया। रात करीब 10 बजे दोनों अधिकारी अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी समेत कई वार्डों का जायजा लिया। सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई। वहीं, ऑर्थोपेडिक्स वार्ड में पुराने गद्दे खुले में पड़े मिलने पर जिम्मेदार इंचार्ज का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।रात 10 बजे पहुंचे दोनों

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में रात करीब 10 बजे कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक गुरू करण सिंह औचक निरीक्षण पर पहुंचे। कलेक्टर ने इमरजेंसी वार्ड समेत कई वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इमरजेंसी के बाहर साफ-सफाई की स्थिति खराब मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और अस्पताल प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई।

मरीज के साथ एक अटेंडर रहने की अनुमति

कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने प्रभारी डीन डॉ मनोज इंदुरकर को निर्देश दिए कि मरीज के साथ सिर्फ एक अटेंडर को ही रहने की अनुमति दी जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने और बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को वार्ड में प्रवेश नहीं देने के निर्देश दिएसात दिन का काटो वेतन

वहीं, ऑर्थोपेडिक्स वार्ड में पुराने गद्दे खुले में पड़े मिलने पर कलेक्टर ने जिम्मेदार इंचार्ज का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अस्पताल में आउटसोर्सिंग एजेंसी के अधिकारी को भी फटकार लगाई है। कलेक्टर ने कहा कि यहां 300 लोग हैं तुम्हारे और उपस्थित हैं मात्र 190। यह सरकार का पैसा है, लूट का नहीं।

मैं तुम्हारी ऐसी 12 बजाऊंगा…

इसके बाद अस्पताल में सफाई की जिम्मेदारी संभाल रहे एजेंसी को भी फटकार लगाई है। कलेक्टर उसे देखते ही भड़क पड़े। वह कहने लगे कि मैं तुम्हारी ऐसी 12 बजाऊंगा कि याद रखोगे। अस्पताल को कचरा घर बना रखा है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि मैं अब कभी भी आ सकता हूं। रात को दो बजे भी। मुझे अव्यवस्था नहीं दिखनी चाहिए।गौरतलब है कि संजय गांधी अस्पताल में बीते कुछ दिनों से लगातार अव्यवस्थाओं और लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। इसी सिलसिले में आज कमिश्नर शैलेंद्र सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेकर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here