मैच दिल्ली में पर मेजबानी अफगानिस्तान की, अरुण जेटली स्टेडियम के गेट पर ताक-ए-जफर की प्रतिकृति, दोनों देशों की दोस्ती और मजबूत

0

नई दिल्ली: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के क्रिकेट रिश्तों की एक खूबसूरत तस्वीर देखने को मिल रही है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मेजबान होने के नाते स्टेडियम के गेट नंबर 3 पर अपने देश के ऐतिहासिक और गौरवमयी प्रतीक ताक-ए-जफर गेट की एक भव्य प्रतिकृति स्थापित की है। अफगान मूल के लोगों के लिए यह गेट सिर्फ एक प्रवेश द्वार नहीं बल्कि उनके राष्ट्र के मान और ऐतिहासिक सम्मान का प्रतीक माना जाता है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज

शनिवार को इसी भव्य स्थल के साए में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज की ट्रॉफी का अनावरण किया गया। दोनों टीमों के कप्तानों ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी से पर्दा उठाया और इस द्विपक्षीय सीरीज का औपचारिक आगाज किया। इस खास फ्रेंडशिप कप सीरीज की शुरुआत रविवार से होने जा रही है जिसके आधिकारिक मेजबान के तौर पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड मैदान में उतरेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here