आज भी रोजगार के साधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध न होने से मजदूर का पलायन बदस्तूर जारी है। वारासिवनी जनपद पंचायत अंर्तगत आने वाली ६० ग्राम पंचायतों में निवासरत ग्रामीण मजदूर काफी संख्या में रोजगार की तलाश में अन्यत्र शहरों की तरफ कूच कर रही है।
ऐसा ही एक नजारा ७ मई को वाराटोला में देखने को मिला जहां के करीब ५० से ६० मजदूर रोजगार की तलाश में नरसिंहपुर रवाना हुये।
काम की तलाश में पलायन कर रहे मजदूरों ने बताया कि वो अगर काम नही करेगा तो उसके घर में चूल्हा नही जलेगा। फिलहाल वे लोग तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य के लिये नरसिंहपुर जा रहे है। जहां उन्हे रहने खाने के साथ अच्छी मजदूरी मिलेगी। ग्राम या उसके आसपास उन्हे काम नही मिल पा रहा था ऐसे में उन्होने बाहर जाकर कार्य करना पड़ रहा है।









































