नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी। हॉकी इंडिया ने टूर्नामेंट के लिए टीम की जर्सी जारी कर दी है। जर्सी केसरिया रंग का है। इसे भी भगवा रंग भी कहा जाता है। क्रिकेट हो या फिर हॉकी और फुटबॉल, भारतीय टीम की मुख्य जर्सी ब्लू कलर की होती है। लेकिन हॉकी विश्व कप के लिए भारत की जर्सी का कलर बदल दिया गया है।
विरेन रासक्विन्हा ने पहचान और विरासत का हवाला दिया
पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान विरेन रासक्विन्हा ने जर्सी के रंग पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नीला रंग भारतीय हॉकी की पहचान और विरासत है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मुझे कहना होगा कि हॉकी इंडिया ने भारतीय हॉकी के लिए बहुत अच्छे काम किए हैं। लेकिन यह शर्मनाक है। भारतीय टीम की पहचान और विरासत हमेशा से ‘नीला’ रंग रही है। मैंने कई सालों तक गर्व के साथ नीली जर्सी पहनी है। फैंस हमारी भारतीय टीम को नीले रंग में देखना चाहते हैं। नारंगी रंग का क्या लॉजिक है?’









































