‘शुद्ध’ पेट्रोल की बिक्री में भारी उछाल, केवल 1% पेट्रोल पंपों पर मिलता है यह तेल, कितनी है कीमत?

0

नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण इसकी मांग अब तक बहुत कम है। देश के 1% से भी कम पेट्रोल पंपों पर 100-ऑक्टेन पेट्रोल मिलता है। इनमें से ज्यादातर पेट्रोल पंप बड़े शहरों तक ही सीमित हैं। लेकिन E20 पेट्रोल को लेकर जिस तरह हाल के दिनो में विवाद बढ़ा है, उससे इसी मांग में इजाफा हुआ है।

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि हाल के महीनों में 100-ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री दोगुनी से ज्यादा हो गई है। एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल से गाड़ियों को संभावित नुकसान की बढ़ती चिंताओं के बीच इसकी बिक्री बढ़ी है। सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां अलग-अलग ब्रांड के तहत 100-ऑक्टेन पेट्रोल बेचती हैं। इनमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का XP100, बीपीसीएल का Speed100 और एचपीसीएल का Power100 शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here