श्रेया कालरा बनीं विनर? ये रहे टॉप-5 कंटेस्टेंट्स, आकांक्षा चमोला को अपनों ने दिया धोखा!

0

लॉक अप: सच या सजा’ का फिनाले का दिन आ गया है। 5 अगस्त को ‘लॉक अप 2’ का फिनाले है और हर कोई जानना चाहता है कि इस बार विनर कौन है। जहां कुछ घंटे बाद विनर के नाम का तो पता चल ही जाएगा, पर चर्चा है कि श्रेया कालरा विनर बन गई हैं, जबकि शिवांगी रावत फर्स्ट रनर-अप रही हैं। श्रेया का शो जीतना थोड़ा शॉकिंग है, क्योंकि उन्हें टक्कर देने के लिए शो में आकांक्षा चमोला, शिल्पा शिंदे, हर्षद चोपड़ा और राम कपूर जैसे तगड़े कंटेस्टेंट्स थे।

वैसे, Lock Upp Sach Ya Sazaa में फिनाले से पहले ही आकांक्षा चमोला और वरुण यादव उर्फ लैला एलिमिनेट हो गए, जिसके बाद इस सीजन को टॉप-5 कंटेस्टेंट्स मिल गए। ये टॉप-5 कंटेस्टेंट्स कौन रहे, जानिए:’बाटों और राज करो’ वाला नियम, ऐसे मिले टॉप-5

‘लॉक अप 2’ के हाल के एपिसोड में, कंटेस्टेंट्स एक टास्क में फेल हो गए, जिसके बाद जेलर फराह खान और रितेश देशमुख ने ‘बांटो और राज करो’ वाला ट्विस्ट पेश किया। टॉप छह कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप्स में बांटा गया- एक डिजर्विंग और दूसरा नॉन-डिजर्विंग। जहां डिजर्विंग ग्रुप के तीन लोगों को एक कंटेस्टेंट को बाहर करने की पावर दी गई, वहीं नॉन-डिजर्विंग ग्रुप के कंटेस्टेंट्स से कहा गया कि वो एक ऐसे प्लेयर को चुनें जो सीधे फिनाले में पहुंचेगा।

आकांक्षा चमोला एलिमिनेट, अपनों से धोखा मिला

इसके बाद डिजर्विंग ग्रुप के सदस्यों- श्रेया कालरा, योगेश रावत और वरुण यादव को पावर दी गई कि वो नॉन डिजर्विंग ग्रुप से किसी एक कंटेस्टेंट को बाहर कर दें। इसमें राम कपूर, शिल्पा शिंदे और आकांक्षा चमोला थीं। सभी ने मिलकर आकांक्षा को चुना और वह एलिमिनेट हो गईं। वह भावुक भी हो गईं। उन्हें सबसे बड़ा झटका इस बात का लगा कि राम कपूर और वरुण यादव उन्हें अनडिजर्विंग और कमजोर कंटेस्टेंट मानते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here