समनापुर के पास कबाड़ से भरा ट्रक रेलिंग से टकराकर पलटा

0

उकवा पुलिस चौकी क्षेत्र के समनापुर के पास सोमवार दोपहर कबाड़ से भरा 407 ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क की रेलिंग से टकरा गया और पलट गया। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को बालाघाट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल की सुबह आंवलाझरी निवासी चालक नरेंद्र बन्डेबुचे ट्रक में कांच की कबाड़ बोतलें लादकर मोहगांव से बालाघाट आ रहा था। दोपहर में जैसे ही ट्रक समनापुर के पास पहुंचा।अचानक अनियंत्रित होकर सड़क की रेलिंग से जा टकराया और पलट गया। हादसे में ट्रक चालक नरेंद्र बन्डेबुचे36 वर्ष और ट्रक में सवार आंवलाझरी निवासी आशिफ खान घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को तत्काल बालाघाट के निजी अस्पताल पहुंचाया गया।जहां उनका इलाज जारी है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here