सलमान खान ने ₹3.5 करोड़ में बेचा बांद्रा स्थित अपना अपार्टमेंट, अब समंदर किनारे बना रहे हैं आलीशान बंगला

0

हाल ही सलमान खान को लेकर खबर आई थी कि वह गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़कर मुंबई के बांद्रा में समुद्र के किनारे बने छह मंजिला नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। अब खबर आई है कि एक्टर ने इस बीच बांद्रा वेस्ट में अपना एक अपार्टमेंट 3.5 करोड़ रुपये में बेच दिया है। उन्होंने यह अपार्टमेंट साल 2015 में 2.88 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह अपार्टमेंट बांद्रा वेस्ट की एक रिहायशी इमारत ‘शिव-अस्थान हाइट्स’ में है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड्स के मुताबिक, यह बिक्री 9 जुलाई, 2026 को रजिस्टर हुई थी। खरीदारों ने 21 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान किया है।

सलमान खान के इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 758 स्क्वायर फुट है और इसके साथ दो कार पार्किंग की जगह भी है। ट्रांजेक्शन की कीमत के आधार पर, यह डील कारपेट एरिया के हिसाब से लगभग 46,000 रुपये स्क्वायर फुट की बैठती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here