साइकल रोड के साइड शोल्डर से सिलिप होने से साइकिल सवार कृषक साइकिल सहित गिरने से गंभीर

0

/पाथरी पुलिस चौकी क्षेत्र में आने वाले ग्राम कीनिया के पास पाख रोड पर निर्माणाधीन सड़क के साए शोल्डर से साइकिल स्लिप होने से एक कृषक साइकिल सहित गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बलवंत सिंह पिता विदेसिंह धुर्वे 45 वर्ष ग्राम कीनिया निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है जिस की हालत गंभीर बताई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलवंत सिंह के परिवार में पत्नी एक बेटा और दो बेटी है बलवंत सिंह अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता है 16 दिसंबर को 4:00 बजे करीब बलवंत सिंह साइकल में अपने खेत से घर आ रहा था बलवंत सिंह का खेत पाथरी रोड पर है साइकल में खेत से घर आते समय निर्माणाधीन सड़क के साइड सोल्डर से साइकिल स्लिप होने से बलवंत सिंह साइकिल सहित गिर गया और सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिवार वालों को सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बलवंत सिंह को बैहर के अस्पताल में भर्ती किए थे। जहां से उसे बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया है। जिला अस्पताल में बलवंत सिंह की हालत गंभीर बताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here