पाथरशाही के दो सूने मकान में दिनदहाड़े चोरी, लाखों रूपये के जेवरात व नगद राशि लेकर फरार हुए चोरे

0

नगर मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में लगातार चोरियों की वारदातों में इजाफा हो रहा है एवं पहले रात्रि के समय चोरी होती थी परन्तु वर्तमान समय में पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद है और अब दिनदहाड़े भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। लालबर्रा थाना क्षेत्रांतर्गत पिछले दो माह में दर्जनों चोरियों की वारदाते हो चुकी है परन्तु पुलिस एक भी चोरी का सुराग नही लगा पाई है जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह उठने लगे है और लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ते जा रहा है। नगर मुख्यालय से लगभग ३ किमी. दूर बालाघाट-सिवनी हाईवे मार्ग पर स्थित पाथरशाही निवासी लेखचंद बोपचे एवं लोकेश्वर कटरे के सूने मकान में शुक्रवार को प्रात: १० बजे से दोपहर १२ बजे के बीच में अज्ञात चोरों के द्वारा सूनेपन का फायदा उठाते हुए दोनों मकानों के ताले तोड़कर लाखों रूपये के सोने-चांदी के जेवरात व नगद राशि चोरी कर फरार हो गये। पीडि़तजनों ने शनिवार को थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाकर अज्ञात चोरों को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही कर चोरी गये जेवरात व नगद राशि वापस दिलवाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने प्रार्थी लेखचंद बोपचे की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ भादवि. की धारा ४५४, ३८० के तहत मामला पंजीबध्द कर मामले को जांच में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाथरशाही निवासी लेखचंद बोपचे व लोकेश्वर कटरे परिवार के साथ पड़ोस में रहने वाले ग्राम के भूतपूर्व उपसरपंच योगेश बिसेन की अंत्येष्टि कार्यक्रम में १६ दिसंबर को सुबह १० बजे परिवार के साथ गये थे और शव यात्रा को अंतिम बिदाई देकर लेखचंद बोपचे की पत्नि लिखेश्वरी व लोकेश्वर की पत्नि अपने-अपने घर आये तो देखा कि मकान का दरवाजा खुला एवं ताले टूटे हुए दिखाई दिया और मकान के अंदर रखे आलमारी के सामान फैले हुए थे जिसकी सूचना तत्काल उनके द्वारा पड़ोसियों व अंतिम संस्कार करने गये अपने परिजनों को चोरी होने की सूचना दी गई। इस तरह अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम देते हुए दो मकानों से लाखों रूपये के सोने-चांदी के जेवरात व नगद राशि लेकर नौ दो ग्यारह हो गये। चोरी की वारदात घटित होने के बाद पुलिस को चोरी होने की सूचना दी गई एवं पुलिस घटना स्थल पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की एवं शनिवार को पीडि़तजनों ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि लेखचंद बोपचे के बड़े बेटे की शादी होने वाली है जिन्होने शादी के लिए गत दिवस १.६० लाख रूपये के जेवरात खरीदे थे एवं उनके दो बेटे है जो बाहर रहते है जिन्होने शादी की खरीदी के लिए रूपये भेजे थे और श्री बोपचे ने धान बेचे है उसका पैमेंट भी घर पर ही था यानि कुल नगद राशि १.५० लाख रूपये थे। वहीं लोकेश्वर कटरे के मकान से सोने-चांदी के जेवरात व नगद १५ हजार रूपये की चोरी हुई है इस तरह अज्ञात चोरों ने लेखचंद व लोकेश्वर कटरे के सूने मकान से सोने-चांदी सहित लाखों रूपयों की चोरी कर फरार हो गये है। चोरी की वारदात घटित होने के बाद से प्रार्थी व ग्रामीणजन दहशत में है जिन्हे यह बात सताने लगी है कि हाईवे मार्ग पर स्थित मकानों में दिनदहाड़े चोरी की वारदात घटित हो रही है और चोरों को पुलिस का कोई डर नही है ऐसे में तो अज्ञात चोर किसी भी समय किसी के भी मकान को निशाना बनाते हुए दरवाजों के ताले तोड़कर चोरी कर सकते है। ग्रामीणजनों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि के साथ ही दिन में भी गश्त कर अज्ञात चोरों को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।

दूरभाष पर चर्चा में थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि पाथरशाही निवासी लेखचंद बोपचे व लोकेश्वर कटरे के सूने मकान में शुक्रवार को अज्ञात चोरों ने जेवरात व नगद राशि चोरी कर फरार हो गये है और पुलिस घटना स्थल पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की एपीडि़तजन शनिवार को दो मकानों से चोरी होने की थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भादवि. की धारा ४५४, ३८० के तहत मामला पंजीबध्द कर मामले को जांच में लिया है एवं अज्ञात चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here