वनी। जिले के उगली थाना अंतर्गत सरेखाकलां गांव के पास नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रेचना निवासी मोहर सिंह राणा (50) दुरेंदा गांव निवासी अपनी दिवंगत नानी उमनबाई का पिंडदान करने सरेखाकलां में नदी के संगम घाट पर गए थे।
लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया
धार्मिक अनुष्ठान व पिंडदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिवार के सदस्य वैनगंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी बीच मोहर सिंह को डूबता देख यहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया।
गहरे पानी व तेज बहाव के कारण नहीं बच पाए
नदी के गहरे पानी व तेज बहाव के कारण वे कुछ ही क्षणों में वह पानी में समा गए। घटना की सूचना तत्काल उगली पुलिस को सूचना दी। खोजबीन के बाद शव नदी से बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने स्वजनों को शव सौंप दिया है।










































