सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश, बुध बनाएंगे लक्ष्मी नारायण योग, पलटने वाली है कर्क समेत कई राशियों की किस्मत

0

सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में आज यानी 22 जून को प्रवेश हुआ है। ऐसे में आज का आर्द्रा आरंभ हो गया है। माना जाता है कि सूर्य के आर्द्रा नक्षत्र में आने पर पृथ्वी रजस्वला हो जाती है। इसलिए इन 4 दिनों में किसान भी धरती पर हल नहीं चलाते हैं। इस दिन से आषाढ भी आरंभ माना जाता है। लेकिन इस बार सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करना बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि सूर्य के आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश के बाद बुध का गोचर कर्क राशि में होने जा रहा है जहां बुध के साथ शुक्र और गुरु की युति बनेगी जिससे एक तो लक्ष्मी नारायण योग बनेगा जबकि बुध, शुक्र और गुरु के बीच त्रिग्रह योग बनेगा। और इन सबके बीच शुक्र 22 तारीख की मध्य रात्रि में बुध के नक्षत्र आश्लेषा में प्रवेश करेंगे। ऐसे में ग्रहों के इस गोचर के प्रभाव से जहां मानसून की गति तेज होगी वहीं सभी राशियों पर भी इसका प्रभाव दिखेगा। तो आइए जानते हैं पंड़ित राकेश झा से सूर्य के आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश के साथ बनने वाले लक्ष्मी नारायण योग का किस राशि पर कैसा प्रभाव रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here