अगस्त में Mahindra, Hyundai और Maruti की बिक्री में जबरदस्त उछाल! जानिए किस कंपनी ने बेची कितनी गाड़ियां

0

वाहन कंपनियों ने अगस्त महीने के लिए अपनी बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। जहां Maruti की अगस्त 2026 में कुल बिक्री 21% बढ़कर 2,19,220 यूनिट हो गई, वहीं, महिंद्रा की बिक्री में 42% का उछाल आया।भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए अगस्त 2026 का महीना काफी शानदार रहा। वाहन कंपनियों ने अपनी बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं और ज्यादातर कंपनियों की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी देखने को मिली है। आइए जल्दी से जान लेते हैं कि Mahindra, Hyundai और Maruti और Tata Motors ने कितनी गाड़ियां बेचीं-

Mahindra की कुल बिक्री 42% बढ़ी

महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में अगस्त 2026 में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली। कंपनी की कुल बिक्री, जिसमें निर्यात भी शामिल है, पिछले साल के मुकाबले 42 प्रतिशत बढ़कर 1,07,648 यूनिट हो गई। कंपनी के यूटिलिटी व्हीकल यानी SUV सेगमेंट की घरेलू बिक्री में भी 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 59,257 यूनिट पहुंच गई। वहीं, निर्यात को मिलाकर कंपनी ने कुल 61,167 यूटिलिटी वाहन बेचे। इसके अलावा, घरेलू बाजार में महिंद्रा के कमर्शियल वाहनों की बिक्री 27,415 यूनिट रही, जो पिछले साल की तुलना में 22 प्रतिशत ज्यादा है।

Maruti Suzuki की कुल बिक्री 21% बढ़ी

Maruti Suzuki की अगस्त 2026 में कुल बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 2,19,220 यूनिट हो गई, जबकि अगस्त 2025 में यह 1,80,683 यूनिट थी। कंपनी की घरेलू बिक्री 34 प्रतिशत बढ़कर 1,80,078 यूनिट रही और घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री 35 प्रतिशत बढ़कर 1,76,971 यूनिट पहुंच गई। मारुति की एसयूवी सेगमेंट में 46प्रतिशत की मजबूत बढ़त के साथ 79,045 यूनिट बिक्री हुई, जबकि मिनी और कॉम्पैक्ट-प्लस-मिड-साइज कारों की बिक्री 29 प्रतिशत बढ़कर 85,965 यूनिट रही। कंपनी ने 3,107 Super Carry LCV बेचे, वहीं अन्य OEM को बिक्री 48 प्रतिशत घटकर 5,298 यूनिट और निर्यात 7 प्रतिशत घटकर 33,844 यूनिट रHyundai की घरेलू बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड

Hyundai की बिक्री में भी अगस्त 2026 में अच्छी बढ़त देखने को मिली। कंपनी की कुल बिक्री पिछले साल के मुकाबले 8.8 प्रतिशत बढ़कर 65,796 यूनिट हो गई। घरेलू बाजार में कंपनी ने 54,396 यूनिट वाहन बेचे, जो पिछले साल अगस्त की तुलना में 23.6 प्रतिशत ज्यादा है और अगस्त महीने में कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा घरेलू बिक्री है। वहीं, अगस्त में कंपनी का निर्यात 11,400 यूनिट रहा।

टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की बिक्री 49% बढ़ी

टाटा मोटर्स की कमर्शियल वाहनों की बिक्री में अगस्त 2026 में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली। कंपनी की कुल कमर्शियल वाहन बिक्री पिछले साल अगस्त के 29,863 यूनिट से बढ़कर इस साल अगस्त में 44,411 यूनिट हो गई, यानी इसमें 49 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। घरेलू बाजार में कंपनी ने अगस्त में 36,619 यूनिट कमर्शियल वाहन बेचे, जो अगस्त 2025 के 27,481 यूनिट के मुकाबले 33 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, कंपनी के अंतर्राष्ट्रीय कारोबार में भी तेजी देखने को मिली। कंपनी ने अगस्त 2025 में 2,382 यूनिट के मुकाबले इस साल अगस्त में 7,792 यूनिट की बिक्री की। कंपनी की अंतरराष्ट्रीय बिक्री में सालाना आधार पर 227 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here