अभी ना जाओ छोड़ कर… एन चंद्रशेखरन से टाटा संस की भावुक अपील, 17 सितंबर को बड़ा फैसला

0

नई दिल्ली: टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के फरवरी 2027 के बाद पद पर नहीं बने रहने के फैसले को लेकर कंपनी के बोर्ड में हलचल तेज हो सकती है। टाटा संस की नॉमिनेशन एंड रेम्यूनरेशन कमेटी (NRC) चंद्रशेखरन के फैसले का विरोध कर सकती है और उनसे अपने निर्णय पर दोबारा विचार करने को कह सकती है।

यह मामला टाटा संस की 17 सितंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में सामने आ सकता है। अगर एनआरसी चंद्रशेखरन को पद पर बने रहने की सिफारिश करती है, तो इससे टाटा संस के प्रमुख शेयरधारक टाटा ट्रस्ट्स के साथ मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है। टाटा ट्रस्ट्स पहले ही चंद्रशेखरन के पद छोड़ने के फैसले को स्वीकार करने की बात कह चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here