ईरान पर पाकिस्‍तान ने द‍िया धोखा, डंडा चलाएंगे डोनाल्‍ड ट्रंप? सीक्रेट म‍िसाइल डील पर द‍िया बड़ा संकेत

0

वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए ‘हैरान करने वाला है।’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को कहा कि अगर चीन ईरान को हथियार सप्लाई करता है तो उन्हें ‘निराशा’ होगी। उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के उस वादे की याद दिलाई जिसमें उन्होंने कहा गया था कि बीजिंग तेहरान को हथियार नहीं बेचेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन देशों से होने वाले आयात पर 50% टैरिफ लगाने की चेतावनी भी दी है जो तेहरान को हथियार सप्लाई करते हैं।

दरअसल समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दावा किया है कि चीन कुछ ही हफ्तों में कंधे से दागी जाने वाली ‘शोल्डर-फायर्ड एयर-डिफेंस मिसाइल लॉन्चर’ की पहली खेप तेहरान भेजने वाला है। रॉयटर्स ने बताया है कि चीन कुल मिलाकर 400 मिसाइलों की खेप ईरान को सप्लाई करने जा रहा है। इस डील की जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों ने रॉयटर्स को यह जानकारी दी है। इसीलिए अगर ये रिपोर्ट सही है तो आने वाले वक्त में पाकिस्तान पर टैरिफ भी लगाए जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here