करोड़ों एंड्रॉयड मोबाइल यूजर्स को सरकार की बड़ी चेतावनी, ये वायरस खाली कर सकता है अकाउंट

0

स्मार्टफोन आज के समय में हमारी डेली रूटीन लाइफ का हिस्सा बन चुके हैं। अब स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग के लिए ही नहीं बल्कि रोजमर्रा की दूसरी कई जरूरतों के लिए भी जमकर इस्तेमाल होता है। इसके साथ ही कई यूजर्स इसे अपनी पर्सनल जानकारी रखने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। अगर हमारा स्मार्टफोन किसी और के हाथ में लग जाए तो इससे बड़ी परेशानी हो सकती है और हमारे पर्सनल डाटा का भी गलत तरीके से इस्तेमाल हो सकता है।

अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। दरअसल ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सरकार की साइबर सुरक्षा एंजेसी CERT-In ने एक एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी एक मैलवेयर को लेकर जारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह एक ऐसा मैलवेयर है जो आम ऐप बनकर लोगों के फोन में एंट्री कर रहा है। यह कितना घातक है इसका अंदाजा इस बात से लगा कि यह स्मार्टफोन में घुसते ही डिवाइस को अपने कंट्रोल में ले सकता है।

एक लापरवाही से हो सकता है बड़ा नुकसान

आज के समय में एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग, ऑनलाइन पेमेंट और दूसरे बैकिंग समेत कई कामों के लिए किया जाता है। यूजर्स दिनभर में न जाने कितने बार यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पेमेंट करते हैं ऐसे में अगर यह मैलवेयर आपके स्मार्टफोन में आ जाता है तो आपकी पर्सनल बैकिंग जानकारी लीक हो सकती है जो आपको बड़ा आर्थिक नुकसान करा सकती है।

Android users के लिए एक नया और खतरनाक threat सामने आया है — ऐसा malware जो दिखने में normal app लगता है, लेकिन install होते ही पूरे device का control ले सकता है।

“Banking app” या “customer support” के नाम पर भेजी गई APK files के जरिए users को trap किया जाता है।

एक बार… pic.twitter.com/D3pasSvLDC— CyberDost I4C (@Cyberdost) April 21, 2026

रिपोर्ट के मुताबिक यह खतरनाक ऐप अपने आपको बेहद असली ऐप की तरह दिखाता है। ऐप स्टोर पर यह अपने आप को बैकिंग ऐप, कस्टमर केयर ऐप या फिर किसी दूसरे जरूरी ऐप के तौर पर दिखाता है ताकि लोग कंफ्यूज हो जाएं। जैसे ही कोई इसे ओपन करके इंस्टाल करता है तो यह अपना असली काम करना शुरू कर देता है। यह मैलवेयर आपके फोन से OTP, डेबिट-क्रेडिट कार्ड डिटेल्स और बैंकिंग ऐप की जानकारी को चुरा सकता है। इस मैलवेयर के जरिए साइबर क्रिमिनल्स आपके स्मार्टफोन में पहुंच बना सकते हैं और आपके अकाउंट को कुछ ही मिनट में खाली कर सकते हैं।

सेफ्टी के लिए इन बातों का ध्यान रखें

अगर आप इस मैलवेयर से बचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बेहद अलर्ट रहने के साथ ही कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की जरूरत है। हमेशा ऐप्स को केवल गूगल प्ले स्टोर या फिर ऑधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें। कभी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या फिर मैसेज में आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक न करें। भूलकर भी फोन में अनजान लिंक के जरिए आने वाले APK फाइल को डाउनलोड न करें। किसी भी ऐप को स्मार्टफोन में इस्तेमाल करते समय उसकी तरफ से मांगी जाने वाली परमिशन पर जरूर ध्यान दें। हैकिंग से बचने के लिए फोन को लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट के साथ रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here