कल का मौसम 29 मई: 13 घंटे के भीतर 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 90 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट जारी

0

मौसम विभाग ने प्रचंड गर्मी के रौद्र रूप के बीच अब नया अलर्ट जारी कर दिया है। आएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 29 मई को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 15 राज्यों के लिए बारिश-तूफान की चेतावनी है। बारिश के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। लोगों को इस दौरान बहुत ही अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसानों और मछुआरों के लिए खास चेतावनी है। बेवजह बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। आंधी के चलते पेड़-पौधे उखड़ सकते हैं।

कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी आशंका है। उत्तरी तमिलनाडु तट और आसपास के क्षेत्रों में मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दक्षिणी तटीय ओडिशा तक निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक गर्त फैला हुआ है। तो चलिए आपको बताते हैं देश के अन्य राज्यों में कल यानी 29 मई को मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम आपलोगों को जिलावार भी बारिश का हाल बताने जा रहे हैं…देश के 15 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक देश के 15 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल और असम में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। पूर्वी राज्यों में वज्रपात और बिजली कहर बरपा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here