दहेज प्रताड़ना के चलते एक महिला से उसके पति और ससुर ने की मारपीट तो सास ने गला घोटने का किया प्रयास

0

बालाघाट/
दहेज की मांग को लेकर दी जा रही शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के चलते एक महिला से उसके पति सास ससुर ने जहा बेरहमी से मारपीट की तो वही सास ने रस्सी से गला घोटने का भी प्रयास किया। 24 मई को यह घटना किरनापुर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम हिर्री में घटित हुई । यह आरोप प्रीति मोहारे 27 वर्ष ने लगाते हुए किरनापुर पुलिस थाना में शिकायत की । किरनापुर पुलिस ने इस मामले में प्रीति मोहारे के पति प्रमोद मोहारे,सास ललिता मोहारे और ससुर कमल मोहारे के विरुद्ध मामला कायम कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक बालाघाट से की गई शिकायत के मुताबिक प्रीति का मायका ग्राम नेवरगांव का है। 14 जून 2020 को प्रीति का विवाह प्रमोद मोहारे के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुआ है। शादी के बाद से ही प्रीति अपने ससुराल में पति सास ससुर के साथ में रहने लगी थी विवाह लॉकडाउन के दौरान होने के कारण दान दहेज अधिक प्राप्त नहीं हुआ था। इसी बात को लेकर पति सास ससुर द्वारा कहा जाने लगा कि माता-पिता ने शादी के समय कम दहेज दिए हैं यह कहकर जहां प्रीति को ताने देने लगे थे वही दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे थे।पति शराब पीकर मारपीट करने लगा था और मायके से रुपए लाने के लिए परेशान करने लगा था। इस दौरान प्रीति ने एक पुत्र और पुत्री को जन्म दिये। बच्चों के जन्म होने के बाद भी पति और उसके साथ ससुर के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। प्रीति ने आप लगाई है कि शादी के समय उसके माता-पिता ने जो जेवर दिए थे। पति प्रमोद ने सभी जेवरों को बेच दिया और मायके से अपना हिस्सा के लिए परेशान करने लगा था ।इसी के साथ ही वह एक लाख रुपये और मोटरसाइकिल लाने के लिए प्रीति को परेशान करने लगा। प्रीति की छोटी बहन वसुंधरा की शादी उसके देवर से हुई है उसे भी प्रताड़ित करने लगे थे। बताया गया कि प्रीति के सास ससुर और पति कोई काम धंधा नहीं करते प्रीति मजदूरी करने जाती है तो मजदूरी की राशि उसका पति छीन लेता है और खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं करते। मारपीट करने की शिकायत किरनापुर पुलिस थाना में नहीं ली गई। इसके बाद प्रीति ने महिला पुलिस थाना बालाघाट में शिकायत की थी। किंतु अभी तक दर्ज नहीं की गई। 18 मार्च 20 26 और 23 मार्च 2026 को प्रीति से उसके पति ने 100000 रुपये और मोटरसाइकिल की मांग की गई ।किंतु प्रीति ने मना कर दिए ।उसके बाद पति सास ससुर के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिए ।जिसकी रिपोर्ट करने प्रीति किरनापुर पुलिस थाना गई थी। किंतु उसके पहले ही पति और ससुर के द्वारा 181 में झूठी शिकायत करने की वजह से प्रीति की रिपोर्ट नहीं ली गई ।इसके बाद प्रीति ने पुलिस अधीक्षक बालाघाट को शिकायत की थी। किंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। इस प्रताड़ना के बाद भी प्रीति अपने ससुराल हिर्री भी में ही रह रही थीऔर वह अपने पति सास ससुर की प्रताड़ना का शिकार होते आ रही है

पति ससुर ने की मारपीट तो सास ने गला घोटने का किया प्रयास
किरनापुर पुलिस थाना में की गई शिकायत के मुताबिक 24 मई की सुबह 9:00 बजे प्रीति जब घर में अपना घरेलू काम कर रही थी। उसी समय उसकी सास ललिता, प्रीति की मां और भाई को अश्लील गालियां गुप्तार कर रही थी। प्रीति ने उन्हें बोली की मेरे मायके वालों को क्यों गाली दे रही हो और उसने गालियां देने से मना की, तभी ललिता भड़क गई और उसने आवेश में आकर प्रीति को हाथबुक्के से मारपीट की यहां तक की मवेशी बांधने की रस्सी से उसका गला घोटने लगी। जिसका बचाव बहन वसुंधरा ने की। तब प्रीति को उसकी सास छोड़कर बाहर चली गई ।उसी समय प्रीति का पति प्रमोद वहां पर आया और उसने मां से लड़ाई झगड़ा करती है, कहकर प्रीति को हाथ बुक्के से मारपीट किया । तभी वहां प्रीति की सास ललिता और ससुर कमल आये जिन्होंने प्रीति को अश्लील गालियां देते हुए ससुर कमल ने प्रीति को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और हाथ बुक्के से बेरहमीपूर्वक मारपीट किया और जान से खत्म कर देने की धमकी दे दी। बहन वसुंधरा ने बीच बचाव की थी।प्रीति ने अपनी मां जयलता कुतराहे भाई विनय कुतराहे फोन करके बुलाई। जिनके साथ प्रीति रिपोर्ट करने किरनापुर थाना पहुंची। किरनापुर पुलिस ने मारपीट में घायल प्रीति का इलाज और मुलाहिजा वही के अस्पताल में करवा और उसके द्वारा की गई रिपोर्ट पर उसके पति प्रमोद ,सास ललिता और ससुर कमल के विरुद्ध अश्लील गालियां देकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here