‘कुत्ते ने महाभारत शुरू कर दी है’, दिल छू लेगा Ohh My Dog Trailer, पंकज त्र‍िपाठी ने बिना फीस लिए किया काम

0

साल 2023 में ‘ओह माय गॉड 2’ बनाने वाले डायरेक्‍टर अमित राय अब एक दिल छू लेने वाली थ्र‍िलर फिल्‍म ‘ओह माय डॉग’ लेकर आ रहे हैं। फिल्‍म में पंकज त्र‍िपाठी लीड रोल में हैं, जबकि कहानी एक छोटे बच्चे और उसके पालतू कुत्ते के प्यार भरे रिश्ते पर आधारित है। ढाई मिनट के ट्रेलर की शरुआत एक थ्र‍िलिंग सीन से होती है, जहां 200-300 कुत्ते सड़क पर भाग रहे हैं, इसके बाद पुलिस की दौड़ती-भागती गाड़‍ियां, शहर से अचानक गायब हो रहे आवारा कुत्तों का मामला सामने आता है, जो इस थ्र‍िलर में रोमांच भरता है।

अमित राय की इस फ‍िल्म में पवन मल्होत्रा, राजेश कुमार और चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट माही राय दमदार भूमिकाओं में हैं। कहानी इंसानों और जानवरों के बीच प्यार, वफादारी और संवेदना की है। इलाके के आवारा कुत्ते रहस्यमय तरीके से गायब हो रहे हैं। एक बच्चा अपने खोए हुए पालतू कुत्ते को खोजने की साधारण सी कोशिश शुरू करता है, जो कुत्तों की तस्करी के एक बड़े और गैर-कानूनी धंधे का पर्दाफाश करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here