ओमान तट के पास भारतीय जहाज पर संदिग्ध ड्रोन हमला, 2 नाविक घायल; 11 सुरक्षित

0

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ओमान तट के पास एक भारतीय कमर्शियल जहाज पर संदिग्ध ड्रोन हमले की सूचना सामने आई है।

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ओमान तट के पास एक भारतीय कमर्शियल जहाज पर संदिग्ध ड्रोन हमले की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिस भारतीय कमर्शियल जहाज पर संदिग्ध ड्रोन हमला हुआ है वो गुजरात के कच्छ जिले के मांडवी का एमएसवी क्यूबा (MSV Quba) जहाज है।

धूं-धूंकर जला जहाज

संदिग्ध ड्रोन हमले के बाद जहाज में आग लग गई। एमएसवी क्यूबा जहाज का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में धूं-धूंकर जलते हुए जहाज से उठता हुआ काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि इस जहाज में हुए हमले की वजह से कम से कम दो भारतीय नाविक घायल हो गए।

जहाज में कितने भारतीय नाविक सवार थे?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जहाज सोमालिया के बोसासो (Bosaso) से दुबई के हमरिया (Hamriya) बंदरगाह की ओर जा रहा था। घटना के समय जहाज पर कुल 13 भारतीय नाविक सवार थे।11 नाविक सुरक्षित निकाले गए

घटना की सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया। इस दौरान जहाज पर सवार 11 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, आग की चपेट में आने से घायल हुए दो नाविकों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: ‘होर्मुज में भारतीय नाविकों वाले तेल टैंकर पर हमला’, केंद्रीय मंत्री बोले- हम लगातार स्थिति पर रख रहे नजर

‘भारतीय नाविकों वाले तेल टैंकर पर हमला’

इससे पहले, होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे भारतीय नाविकों वाले टैंकर पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमले की सूचना सामने आई थी। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया था कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे कुवैत के झंडे वाले तेल उत्पाद टैंकर एम/टी अल दस्मा (M/T AL DASMA) पर 21 अक्टूबर को एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here