IND vs NZ ODI: प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी की हुई पहले तीन वनडे के लिए टीम में एंट्री

0

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की वनडे सीरीज के शुरुआत तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव का ऐलान कर दिया है। चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह इस खिलाड़ी की हुई टीम में एंट्री।मुंबई: बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की वनडे सीरीज के शुरुआत तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी की एंट्री हुई है। आकिब को इससे पहले सीरीज के आखिरी दो एकदिवसीय मुकाबलों के लिए टीम में जगह दी गई थी लेकिन अब वो सीरीज के पांचों मैच के लिए टीम का हिस्सा होंगे।

पांचों मैच के लिए वनडे टीम का हिस्सा होंगे आकिब नबी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर को ऑकलैंड में होगा। आकिब की सीरीज के पहले तीन वनडे के लिए टीम में एंट्री का ऐलान करते हुए बीसीसीआई ने कहा, पुरुषों की चयन समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के शुरुआती तीन मैचों के लिए घोषित टीम में आकिब नबी को शामिल किया है। दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज को पूर्व में घोषित टीम में चौथे और पांचवें वनडे के लिए चुना गया था। लेकिन अब वो वनडे सीरीज के शुरुआत से ही टीम का हिस्सा होंगे।

टेस्ट सीरीज में खेलने की प्रसिद्ध की आस है बाकी

प्रसिद्ध कृष्णा फिटनेस साबित नहीं कर पाने की वजह से पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। उस चोट से वो पूरी तरह अबतक नहीं उबर पाए हैं। उनकी न्यूजीलैंड दौरे के लिए उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर थी। हालांकि प्रसिद्ध अभी भी न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल होने की दौड़ में शामिल हैं। अगर वो फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो उन्हें उन्हें न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम टूर मैच के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल किया जा सकता है। ये मुकाबला 7 नवंबर से खेला जाएगा।पहले तीन वनडे के लिए भारत की अपडेटेड वनडे टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (केवल पहले वनडे के लिए), आकिब नबी।

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here