क्या है Darvas Box Theory, क्यों Hindalco, Titan और Adani Ports की हो रही चर्चा?

0
  • रिटेल निवेशकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है किसी स्टॉक में एंट्री और एक्जिट की सही प्लानिंग। अक्सर जब कोई स्टॉक ब्रेकआउट के साथ लगातार रैली करता, तो चर्चा में आता है और तब रिटेल निवेशक उसमें टॉप पर एंट्री करते हैं। लेकिन, तब तक ग्रोथ की ट्रेन छूट चुकी होती है। इसके बाद जब स्टॉक करेक्शन या कंसोलिडेशन करता है, तो आम निवेशक खुद को फंसा हुआ महसूस करते हैं।
  • क्या है डार्वस बॉक्स सिद्धांत
  • Darvas Box Theory यानी डार्वस बॉक्स सिद्धांत एक टेक्निकल एनालिसिस रणनीति है, जिसे निकोलस डार्वस ने विकसित किया था। इसके अनुसार, जब कोई शेयर एक निश्चित दायरे (बॉक्स) में कंसोलिडेट करता है और उस रेंज के ऊपरी स्तर (Resistance) को मजबूत वॉल्यूम के साथ तोड़ता है, तो वह नए अपट्रेंड की शुरुआत का संकेत देता है। इस थ्योरी का मकसद ऐसे ब्रेकआउट स्टॉक्स पकड़ना है जो तेजी की लंबी रैली दे सकते हैं।
  • यह थियरी बताती है कि शेयर बाजार में असली पैसा शोर में नहीं, बल्कि साइलेंस में बनता है। 2026 से पहले बाजार के कुछ दिग्गज शेयर ऐसे ही शांत दिखते हुए बड़ा खेल रचते दिख रहे हैं। टेक्निकल संकेत बता रहे हैं कि Hindalco, Titan और Adani Ports में जल्द ही एक बड़ा ट्रेंड शुरू हो सकता है।
  • Hindalco में कमोडिटी साइकिल से रफ्तार
  • मेटल सेक्टर की प्रमुख कंपनी Hindalco Industries लंबे समय से एक सीमित दायरे में फंसी हुई है, लेकिन अब चार्ट पर ब्रेकआउट के संकेत साफ दिखने लगे हैं। यह, वही फेज होता है जहां बड़े निवेशक पोजीशन बनाते हैं। करीब ₹1,043 के स्तर पर ट्रेड कर रहा यह शेयर अगर अपने रेजिस्टेंस को पार करता है, तो इसमें तेज रैली देखने को मिल सकती है। ग्लोबल कमोडिटी साइकिल का सपोर्ट इस मूव को और मजबूत बना सकता है।
  • Titan में दिखी ‘स्मार्ट मनी’ की चाल
  • कंज्यूमर सेगमेंट की मजबूत कंपनी Titan Company Ltd इस समय बेहद टाइट रेंज में ट्रेड कर रही है। यह पैटर्न अक्सर बड़े निवेशकों की छिपी हुई खरीदारी को दर्शाता है। करीब ₹4,360 के आसपास मौजूद यह शेयर सप्लाई एब्जॉर्प्शन के फेज में है। जैसे ही यह रेंज टूटेगी, स्टॉक में तेज मूव देखने को मिल सकता है और यह अपने लॉन्ग टर्म अपट्रेंड को फिर से पकड़ सकता है।
  • Adani Ports को मिला दमदार सपोर्ट
  • इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की बड़ी कंपनी Adani Ports and Special Economic Zone Ltd ने हालिया तिमाही नतीजों में मजबूत प्रदर्शन दिखाया है। इससे स्टॉक को मजबूत फंडामेंटल सपोर्ट मिला है। करीब ₹1,747 के स्तर पर ट्रेड कर रहा यह शेयर अब टेक्निकल ब्रेकआउट के करीब है। अगर यह कन्फर्म होता है, तो इसमें तेजी का अगला चरण शुरू हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here