गुजरात में 24 मंत्रियों ने शपथ, देखिए पूरी लिस्ट, शाम को विभागों का बंटवारा

0

गुजरात में भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाली सरकार के मंत्रियों का शपथ-ग्रहण गुरुवार को हुआ। रूपाणी मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों की छुट्टी हो गई है। गांधीनगर स्थित राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 24 मंत्रियों को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए मंत्रिमंडल में पटेल समुदाय का दबदबा है। शपथ लेने वालों में नरेश पटेल शामिल हैं। नरेश पटेल गणदेवी विधानसभा सीट से विधायक हैं। साथ ही ऋषिकेश पटेल ने मंत्रीपद की शपथ ली है जो मेहसाणा जिला के बीजेपी अध्यक्ष हैं। ऋषिकेश जीतू वाघणी गुजरात के नए मंत्री बने हैं, जो भावनागर पश्चिम सीट से विधायक हैं। इसी तरह मोहनभाई डोडिया ने भी मंत्रीपद की शपथ ली है। राजेंद्र त्रिवेदी ने मंत्री पद की शपथ ली है जो वडोदरा के रावपुरा सीट से विधायक हैं। राजेंद्र त्रिवेदी रुपाणी सरकार में खेल मंत्री रह चुके हैं। इसी तरह लिमड़ी विधानसभा सीट से विधायक किरीट सिंह राणा ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। भावनगर से विधायक जीतू वाघणी भी मंत्री बनाए गए हैं। ये 2016 में गुजरात भजपा के अध्यक्ष बने थे।

शाम को गांधीनगर में भूपेद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। माना जा रहा है कि इसी बैठक में विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। इसके साथ ही नए मंत्रियों के पदभार ग्रहण करने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा।

गुजरात के नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट

  1. जितेंद्र वघानी
  2. ऋषिकेश पटेल
  3. राजेंद्र त्रिवेदी
  4. राघव पटेल
  5. पूर्णेश मोदी
  6. उदय सिंह चव्हाण
  7. मोहनलाल देसाई
  8. किरीट राणा
  9. गणेश पटेल
  10. प्रदीप परमार
  11. हर्ष संघवी
  12. जगदीश ईश्वर
  13. बृजेश मेरजा
  14. जीतू चौधरी
  15. मनीषा वकील
  16. मुकेश पटेल
  17. निमिषा बेन
  18. अरविंद रैयाणी
  19. कुबेर ढिंडोर
  20. कीर्ति वाघेला
  21. गजेंद्र सिंह परमार
  22. राघव मकवाना
  23. विनोद मरोडिया
  24. देवाभावई मालव
Image
Image

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here