गुना में पारा गिरने से बढ़ी ठंड, मौसमी बदलाव से सेहत पर पड़ रहा असर

0

जिले का मौसम एक बार फिर बदला है। सुबह से सर्द हवाएं चलने से मौसम में भी ठंडक घुल गई है, जिससे लोगों को गर्म कपड़ों का वापस सहारा लेना पड़ा है। इन दिनों तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है, जिससे सर्द हवाओं और धूप के बाद भी लोगों को ठंड लग रही है। वहीं हर दिन अलग-अलग तापमान होने के चलते भी लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और दिन में 12.3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने लोगों को ठंड का अहसास कराया।

मौसम का सेहत पर असर

मौसम विभाग ने फिलहाल कुछ दिन इसी तरह का मौसम बताया है। साथ ही बारिश की भी उम्मीद जताई है। इसके चलते फिलहाल सर्दी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। इधर, हर दिन बदल रहा मौसम आमजन के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रहा है। क्योंकि, किसी दिन ठंड कम हो जाती है, तो अगले दिन बढ़ जाती है। इससे सर्द गर्म होने के चलते मौसमी बीमारी लगने का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम का सबसे अधिक असर बच्चों, गर्भवती महिलाओं व बुजुर्गों पर पड़ता है। इन दिनों इनका ध्यान रखने के साथ क्रोनिक बीमारी वाले मरीजों को अधिक देखभाल की जरूरत होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here