घोड़े को खिलाते हुए खुद चारा खाने लगे Salman Khan

0

बॉलीवुड के भाई यानी सलमान खान (Salman Khan) की फैन फॉलोइंग बहुच अच्छी है। उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर भी उन्हें फॉलो करते हैं। वहीं सलमान भी हमेशा अपने फैंस का ध्यान रखते हैं। सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सलमान का एक वीडियो सामने आया है। जो कि काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान फार्म हाउस पर दिखाई दे रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान अपने घोड़े को चारा खिलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान घोड़े के नजदीक खड़े हैं और अपने हाथों से खिला रहे हैं। वे घोड़े को पत्तियां खिलाने के साथ खुद भी उसका चारा खाने लगते हैं। सलमान का यह अंदाज फैंस को हैरान कर रहा है। लोगों का कहना है कि भाई कुछ भी कर सकते हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर insrtanbollywood ने शेयर किया है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में सलमान खान की फिल्म तेरे नाम का गाना चल रहा है। वहीं खबर लिखे जाने तक वीडियो को 42 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके थे। वहीं यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक ने कमेंट किया कि कैटरीना की सगाई का सुन भौकला गए हैं। जबकि एक ने लिखा, घोड़े भाग जा, जैकलीन नहीं है, पता नहीं तेरे साथ क्या होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here