‘चीन दोस्त तो अमेरिका साथ, कश्मीर और सिंधु संधि पर यही सही मौका’, पाकिस्‍तानी दूत ने बताया नापाक प्लान

0

वॉशिंगटन: पाकिस्तान ने अमेरिका की जमीन पर भारत के साथ चल रहे अपने विवादों को उठाया है। अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रिजवान सईद शेख ने वॉशिंगटन में कहा है कि कश्मीर मुद्दे को हल किया जाना जरूरी है। कश्मीर का मामला सुलझे बिना दक्षिण एशिया में शांति नहीं आएगी। उन्होंने सिंधु जल संधि पर भी एक बार फिर से भारत को घेरने की कोशिश की है। शेख ने यौम-ए-इस्तेहसाल के मौके पर ये बात कही हैं। पाकिस्तान 5 अगस्त के दिन यौम-ए-इस्तेहसाल मनाता है। इसी दिन (5 अगस्त, 2019) को भारत सरकार ने कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर सूबे को केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा था।

वाशिंगटन में पाकिस्तान दूतावास में ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ (शोषण दिवस) के कार्यक्रम वेबिनार में बोलते हुए सईद शेख ने कहा कि कश्मीर विवाद और क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून ही तरीका है। दक्षिण एशिया में स्थायी शांति और स्थिरता के लिए अंतरराष्ट्रीय नियमों का सम्मान जरूरी है। इस दौरान शेख और दूसरे पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि फिलहाल इस्लामाबाद की दुनिया की बड़ी ताकतों के साथ अच्छी स्थिति है, जिसका फायदा कश्मीर और IWT मुद्दे पर भारत के खिलाफ उठाया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here