डीजे की पिकअप ने मोटरसायकल को मारी टक्कर :मां बेटा घायल

0

बालाघाट। वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम भांडी के पास डीजे लिखी पिकअप वाहन ने पीछे से मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे घायल हो गए। दुर्घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं. घायल महिला राघन बाई पति डोलीराम बाकट 52वर्ष ग्राम सेलोटपार थाना रामपायली निवासी है. जिन्हें जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया है। वहीं उनके बेटे चित्रसेन बाकट 19वर्ष को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राघन बाई बाकट अपने परिवार के साथ खेती-किसानी करती हैं। 21 अक्टूबर को वह अपने बेटे चित्रसेन बाकट के साथ मोटरसाइकिल से अपनी आंखों का इलाज कराने जिला अस्पताल बालाघाट आई थीं। उपचार कराने के बाद दोनों मां-बेटे मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे अवंती बाई चौक गर्रा से दीनी की ओर जाते समय ग्राम भांडी के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही डीजे की पिकअप ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मां-बेटे मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। हादसे में राघन बाई को अधिक चोटें आईं जबकि उनके बेटे चित्रसेन को मामूली चोटें आईं।घटना के बाद दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया गया। यहां राघन बाई को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया. जबकि चित्रसेन का प्राथमिक उपचार किया गया। बताया गया है कि पिकअप वाहन पर अंकित डीजे लिखा हुआ था। जिला अस्पताल पुलिस ने घायल चित्रसेन का बयान दर्ज कर मामले को आगे की कार्रवाई के लिए घटनास्थल से संबंधित वारासिवनी थाने भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here