डोनाल्ड ट्रंप की चीन-रूस को चेतावनी के बाद ईरान की ब्रिटेन पर हमले की धमकी, पूरी दुनिया में फैलने जा रही लड़ाई?

0

तेहरान: ईरान ने ब्रिटेन पर हमले करने की धमकी दी है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) की ओर से कहा गया है कि ब्रिटेन को चाहिए कि वह अमेरिका से दूरी बनाकर रखे। अमेरिका का साथ देकर वह हमारी मिसाइलों के निशाने पर आ सकता है। IRGC का बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने रूस-चीन को तेहरान की मदद ना करने की चेतावनी दी थी। ताजा घटनाक्रम से पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के दुनिया के दूसरे हिस्सों में फैलने का अंदेशा पैदा होता है।

ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB के मुताबिक, IRGC प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि ब्रिटेन युद्ध में अमेरिका का साथ देता है तो वह हमारे लिए पक्का और वैध निशाना बन जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि हमने अपनी स्थिति कई बार साफ की है। ब्रिटेन, खाड़ी के देश या कोई भी मुल्क अगर संघर्ष में अमेरिका का समर्थन करेगा तो उसे हम निशाना बनाएंगा। IRGC ने अमेरिकी बॉम्बर विमानों के ब्रिटिश एयरफील्ड का इस्तेमाल करने से जुड़ी रिपोर्ट पर ये बयान दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here