नई दिल्ली: देश के जाने-माने दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद के बाद एक और ब्रिटिश काल के एक खास इस विशेष क्लब दिल्ली गोल्फ क्लब (डीजीसी) का भविष्य अनिश्चित कर दिया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली गोल्फ क्लब परिसर में स्थित मुगल काल के दो संरक्षित मकबरों के चारों ओर 100 मीटर का प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने अदालत के आयुक्तों द्वारा प्रस्तुत मौके के सर्वेक्षण की रिपोर्ट का विश्लेषण करने के बाद यह आदेश पारित किया। इससे सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले विशिष्ट क्लबों को लेकर बहस और तेज हो गई है।दिल्ली गोल्फ क्लब: लाल बंगला का 100 मीटर क्षेत्र प्रतिबंधित
सुप्रीम कोर्ट ने 27 मई को एक सुनवाई में दिल्ली गोल्फ क्लब के प्रवेश द्वार के बाहर स्थित लाल बंगला प्रथम और द्वितीय के मध्यकालीन स्मारकों के चारों ओर 100 मीटर के इलाके को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने उस क्षेत्र में सभी गतिविधियों को निलंबित करने और इमारतों को सील करने का आदेश दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसमें क्लब की रसोई के कुछ हिस्से भी शामिल होंगे जो स्मारक से महज तीन मीटर की दूरी पर स्थित हैं।










































