देवास: ‘30000 के बदले 60000 रुपए चुकाए’, साहूकार ने सूद के डेढ़ लाख और मांगे; नहीं देने पर पत्नी-बेटी लगे उठाने, चार गिरफ्तार

0

Dewas News: देवास में एक साहूकार ने कर्ज की सूद समेत वसूली को लेकर कर्जदार की पत्नी और बेटी को उठाने लगे। साथ ही उनके साथ मारपीट की। शिकायत के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।देवास: मध्यप्रदेश के देवास जिले में 30,000 रुपए के कर्ज की सूद समेत वसूली के लिए एक व्यक्ति से मारपीट और उसकी पत्नी तथा नाबालिग बेटी के अपहरण के प्रयास के आरोप में एक साहूकार और उसके तीन साथियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है30000 रुपए लिए थे उधार

देवास पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चों की तबीयत खराब होने के कारण शाजापुर जिले के निवासी हसीब उर्फ रहमान से 30,000 रुपए उधार लिए थे। शिकायतकर्ता के अनुसार वह अब तक 60,000 रुपये वापस कर चुका था, लेकिन इसके बावजूद हसीब उससे 1.50 लाख रुपये मांग रहा था।

पत्नी और बेटी का कर लिया अपहरण

कन्नौद के थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि रकम देने से मना करने पर हसीब ने शिकायतकर्ता की पत्नी और उसकी 10 वर्षीय बेटी को कथित तौर पर अगवा करने तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि इस धमकी के कारण शिकायतकर्ता शुजालपुर छोड़कर कन्नौद में किराये के मकान में रहने लगा था।
डेढ़ लाख रुपए की मांग की

काजी के मुताबिक 30 अगस्त की रात हसीब अपने तीन साथियों-आशिक, आरिफ और अशोक के साथ शिकायतकर्ता के किराये के मकान में पहुंचा और उससे 1.50 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा पहले ही रकम लौटाने की बात कहने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

जबरन ले जाने लगे पत्नी और बेटी को

पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपियों ने शिकायतकर्ता के परिजनों के साथ भी मारपीट की और उसकी पत्नी व नाबालिग बेटी को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार में सवार चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तीन चाकू और घटना में इस्तेमाल कार जब्त की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here