जिले की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था जवाहर नवोदय विद्यालय वारासिवनी बालाघाट से 12 अगस्त को एक 12 वर्षीय कक्षा छठवीं का विद्यार्थी डायमंड मरकाम सुबह अचानक लापता हो गया जो अपने घर उकवा के ग्राम बिठली पहुंच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय प्रतिदिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजन किया जाता है। जिसमें 12 अगस्त को प्रातः पिटी क्रीडा का आयोजन किया गया जिसमें डायमंड मरकाम उपस्थित हुआ था तत्पश्चात नाश्ते के दौरान देखा गया तो वह बालक अनुपस्थित पाया गया। जिसकी जानकारी विद्यालय प्रबंधन के द्वारा प्राचार्य को दी गई जिन्होंने पूरे विद्यालय में खोज करवाई परंतु इस दौरान कहीं पता नहीं लग पाया तो वही बालक के परिजनों से भी संपर्क कर उन्हें मामले की जानकारी दी गई। इस दौरान दोपहर करीब बालक के परिजनों के द्वारा विद्यालय में फोन कर जानकारी दी गई कि डायमंड मरकाम घर पर आया हुआ है। जिस पर विद्यालय प्राचार्य पूनम राज शर्मा के द्वारा शिक्षकों को बालक की खोज खबर के लिए उसके घर रवाना किया गया। मौखिक चर्चा में जवाहर नवोदय विद्यालय प्राचार्य पूनम राज शर्मा ने बताया कि लापता बालक डायमंड मरकाम 12 वर्षीय कक्षा छठवीं का विद्यार्थी है। जो उकवा के ग्राम बिठली का रहने वाला है जो सुबह अचानक विद्यालय से लापता हो गया था। जिसकी आसपास पतासाजी की परंतु कहीं भी पता ना चलने के बाद बालक के परिजनों ने विद्यालय को सूचित कर दी जानकारी की डायमंड मरकाम अपने घर उकवा बिठली पहुंच गया है। जिसके लिए शिक्षकों को रवाना किया गया है। श्रीमती शर्मा ने बताया कि बालक विद्यालय में नया आया हुआ है और उसके परिवार के लोग खेती किसानी करते हैं जिसके कारण वहां 1 महीने से शायद विद्यालय में मिलने के लिए नहीं आए जिससे बालक दुखी था और इस कारण से वह किसी को बिना बताए अपने घर चला गया होगा परंतु बालक मिल गया है।










































