नई दिल्ली: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो जब से भारत दौरे पर आए हैं, अमेरिका को ललकारने और लपेटने का ईरान कोई मौका नहीं छोड़ रहा। अमेरिकी विदेश मंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रुबियो क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए चार दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। अब ईरान ने भारत में अपने दूतावास के माध्यम से अमेरिका को चेताने वाला पोस्ट साझा किया है।’अमेरिका को खाड़ी में नहीं मिलेगा सुरक्षित ठिकाना’
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो जब से भारत यात्रा पर आए हैं, भारत में ईरानी सरकार के तमाम सोशल मीडिया हैंडल से अमेरिका को हर मोर्चे पर टारगेट किया जा रहा है। सबसे ताजा बयान तो एक चेतावनी है, जिसने पश्चिम एशिया संकट के सुलझने की उम्मीदों पर एक बार फिर से सवालिया निशान लगा दिया है।









































