ना घर, ना खाने को कुछ! आमिर खान का सौतेला भाई बदहाल, पूर्व पत्नी ईवा ग्रोवर बोलीं- महाकाल उन्‍हें शांति दें

0

‘करिश्मा का करिश्मा और ‘सपना बाबुल का बिदाई’ जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में बात की है। ईवा ने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान से शादी की थी। हैदर, आमिर के पिता की दूसरी पत्नी शहनाज के बेटे हैं। शहनाज पहले से तलाकशुदा थीं और हैदर पहले पति के बेटे थे, जिन्हें आमिर के पिता ने अपना नाम दिया था। ईवा ने बताया था कि शादी के तीन दिन बाद से ही हैदर ने उन्हें मारना-पीटना शुरू कर दिया था। यहां तक कि सुहागरात के बीच भी वह हिंसक हो गए थे। बाद में ईवा का हैदर अली खान से तलाक हो गया था। लेकिन अब हैदर बहुत बुरी हालत में हैं। इतनी बुरी कि ईवा ग्रोवर ने भगवान से उनकी ‘मौत’ की दुआ मांगी और कहा कि जब उनका खत्म होने का वक्त आए, तो शांति मिल जाए।

ईवा ग्रोवर ने बताया कि उनके पूर्व पति के पास न तो रहने को घर है और ना ही खाने को खाना। वह कभी सिग्नल पर रहते हैं, तो कभी कोई दोस्त सहारा दे देता है। और तो और हैदर ऐसे लोगों की संगत में हैं, जो रोज उन्हें देसी दारू पिलाते हैं।ईवा ग्रोवर ने बताई पूर्व पति की हालत- वो रास्ते पर है, संभालने को कोई नहीं

ईवा ग्रोवर ने पूर्व पति हैदर की हालत के बारे में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया, ‘आज हैदर की हालत अच्छी नहीं है। जैसे कर्मा बोलते हैं…हैदर का कोई घर नहीं है। मेरी बेटी अपनी बुआ के साथ रह रही है। हैदर रास्ते पर है, जो मैंने सुना है। खाने को खाना नहीं है। वो कभी सिग्नल पे, कभी चॉल में, कभी किसी फ्रेंड ने हेल्प कर दी, कभी किसी ने हेल्प कर दी। मुझे दुख होता है, तकलीफ होती है। उन्होंने मेरे साथ जो किया, सो किया, लेकिन एक इंसानियत के तौर पर वो मेरे शौहर रहे हैं। वो ऐसे लोगों के साथ हैं, जो उन्हें पूरा दिन देसी पिलाते रहते हैं। वो उसी पर जी रहे हैं, लेकिन कोई उनको संभालने वाला नहीं है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here