अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल का एक कैच मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। चेन्नई की उम्मीदों को अकेले अपने दम पर जिंदा रखने वाले शिवम दुबे का तूफान जैसे ही थमा वैसे ही सीएसके की प्लेऑफ में पहुंचने की बची-कुची उम्मीदें भी मलबे में तब्दील हो गईं।
शुभमन गिल ने किया इशारा
शिवम दुबे का विकेट लेने के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने मैदान पर ही चेन्नई के फैंस की तरफ देखते हुए अपने होठों पर उंगली रख दी और उन्हें पूरी तरह खामोश रहने का इशारा किया। गिल का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इससे पहले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने बोर्ड पर 229 रनों का विशाल स्कोर टांग दिया था।










































