पाकिस्तान को रौंदने के बाद श्रीचरणी का बड़ा खुलासा, बताया क्या था स्पिनर्स का सीक्रेट प्लान

0

Sree Charani: भारत ने शनिवार को पाकिस्तान को उसके टी20 इतिहास के सबसे कम स्कोर 55 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत के लिए श्री चरणी ने 4 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए श्रीचरणी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।Sree Charani: महिला एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट की एकतरफा जीत की हीरो रहीं बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने टीम इंडिया के स्पिन डिपार्टमेंट की सफलता का राज खोला है। चरणी ने कहा कि भारतीय स्पिनर मैच से पहले एक साथ बैठकर रणनीति बनाती हैं और फिर मैदान पर उसे पूरी तरह लागू करने पर फोकस करती हैं।

भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

भारत ने शनिवार को पाकिस्तान को उसके टी20 इतिहास के सबसे कम स्कोर 55 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत के लिए श्री चरणी ने 4 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए, प्रेमा रावत ने 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि दीप्ति शर्मा ने 5 रन देकर 2 और शेफाली वर्मा ने 10 रन देकर 1 विकेट लिया। भारत ने 68 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर ग्रुप ए में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर 4 ओवर में बिना विकेट 27 रन बना लिए थे, लेकिन छठे ओवर में चरणी ने मैच पलट दिया। उन्होंने शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा और आयशा जफर को आउट कर पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। इससे पहले शेफाली ने मुनीबा अली को आउट कर पहली सफलता दिलाई थी।टी20 इंटरनेशनल में 50 से एक विकेट दूर

मैच के बाद चरणी ने कहा, “टीम मीटिंग में हम सब साथ बैठते हैं। प्रेमा, मैं, दीप्ति दीदी और राधा दीदी। हम चर्चा करते हैं कि मैच में क्या करना है। इसलिए दीप्ति और राधा दी जो कहती हैं, हम मैदान पर उसे लागू करने की कोशिश करते हैं।” गौरतलब है कि श्रीचरणी अब टी20 इंटरनेशनल में 50 विकेट से सिर्फ एक कदम दूर हैं। अपनी सफलता पर 22 वर्षीय गेंदबाज ने कहा, “यह सिर्फ खुद पर ध्यान देने की बात है। मैं अपनी चीजों पर ध्यान देना चाहती हूं और अपना काम सही तरीके से करना चाहती हूं।”

मैन ऑफ द मैच बनने के बाद क्या बोलीं श्रीचरणी

चरणी ने बताया कि पिच को देखकर ही उन्हें अंदाजा लग गया था कि गेंद टर्न लेगी। “मैंने सिर्फ स्टंप पर गेंदबाजी करने की कोशिश की। पिच देखकर हमें पता था कि गेंद टर्न हो सकती है, इसलिए मैंने उसी पर ध्यान दिया।” उन्होंने अपनी साथी स्पिनर प्रेमा रावत की भी जमकर तारीफ की। चरणी ने कहा, “मुझे लगता है कि प्रेमा शानदार और स्वाभाविक प्रतिभा वाली खिलाड़ी हैं। उनके पास सब कुछ है। वह अच्छी फील्डर है, बल्लेबाजी से भी योगदान दे सकती है और गेंदबाजी तो है ही।” चरणी के मुताबिक इस पिच पर 120 रन का स्कोर अच्छा होता। उन्होंने दीप्ति शर्मा को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर भेजने को रणनीतिक फैसला बताया और कहा कि टीम अब एक समय में एक मैच के नजरिये से आगे बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here